फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Teenager injured by leopard attack while breaking leaf in Mazhgawan forest range

चित्रकूट: मझगवां वन रेंज में तेंदू का पत्ता तोड़ते समय तेंदुए के हमले से किशोरी घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 23 May 2021 07:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 May 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Teenager injured by leopard attack while breaking leaf in Mazhgawan forest range
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मझगवां वन रेंज में तेंदू का पत्ता तोड़ रहे मजदूरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाकर भाग रही किशोरी को पंजा मारकर घायल कर दिया। अन्य मजदूरों ने तेंदुए को खदेड़कर किशोरी की जान बचाई। उसे मझगवां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


नयागांव थाना क्षेत्र से सटे कैलाशपुर वन क्षेत्र मझगवां मप्र के जंगल में कई मजदूर तेंदू के पत्ता का तुड़ान कर रहे थे। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे पटनी गांव के डांडिन गांव के पास अचानक जंगल के रास्ते से एक तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने मजदूरों पर हमला कर दिया। तभी मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान तेंदुए ने शांति मवासी (16) को पंजा मारकर घायल कर दिया। कुल्हाड़ी व लाठियां लेकर दौड़े मजदूरों को देख तेंदुआ भाग निकला। जिससे किशोरी की जान बच गई। गंभीर हालत में किशोरी का नयागांव में प्राथमिक इलाज कराने के बाद उसे मझगवां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed