{"_id":"5e273dcc8ebc3e4ade21248a","slug":"chitrakoot-teachers-protest-against-old-pension-restoration-chitrakutt-news-knp5398711104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटःशिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटःशिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो- 8- पुरानी पेंशन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन पर शहर के पुरानी कोतवाली परिसर के पास मौजूद शिक?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। परिषदीय स्कूल सहित माध्यमिक इंटर कालेज के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन, प्रेरणाएप व अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय शिक्षक महासंघ के आवाहन पर एक साथ शहर के बीएसए कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया। जिसमें आंदोलनकारी शिक्षक केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को हिटलरशाही सरकार कहने से भी नहीं चूके।
उत्तर प्रदेशीय शिक्षक महासंघ के आवाहन पर परिषदीय स्कू लों व माध्यमिक इंटर कालेज के शिक्षक एक साथ बीएसए कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन कर सभाएं की। जिसमेें उत्तर प्रदेशीय शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ शिक्षकों क ो हर बार आंदोलन करना पड़ रहा है। इस बार आरपार के लिए संघर्ष किया जाएगा। जिला संयोजक राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि सरकारें शिक्षकों से टकराती हैं वह दोबारा नहीं आती। शिक्षक सम्मान के लिए सभी शिक्षक मिलकर आंदोलन करे। शिक्षक जय शंकर प्रसाद ओझा ने कहा कि सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। मनीष शुक्ला, हरिशंकर, आराधना सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन को जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। राधेश्याम तूफानी ने कहा कि शिक्षकों को भयभीत होने की जरूरत नहीं हैं। इस मौके पर देव यादव, सुशील कुशवाहा, आलोक गर्ग, शंकर यादव, वंदा यादव, जयवीर सिंह, रामभद्रा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
शिक्षामित्रों ने शिक्षकों की तालाबंदी को बेअसर किया
चित्रकूट। शिक्षकों के आंदोलन को शिक्षा मित्रों ने विरोध करते हुए विद्यालय खोलकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का कार्य किया। कहा कि शिक्षकों की तालाबंदी शिक्षा मित्रों के कारण बेअसर रही।
विज्ञापन
शिक्षकों के 21 जनवरी को विद्यालयों में तालाबंदी कर आंदोलन करने का विरोध आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर किया गया। जिसमेें जिलाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष लवकुश पांडेय ने कहा कि सभी विद्यालय खुले रहे। शिक्षा मित्रों ने शिक्षकों की तालाबंदी को बेअसर कर दिया।