{"_id":"630a62cda4de857bbc29f15d","slug":"chitrakoot-tavera-and-bike-collide-on-the-highway-husband-and-wife-died-chitrakoot-news-knp7149841182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : हाईवे पर टवेरा व बाइक की टक्कर, पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : हाईवे पर टवेरा व बाइक की टक्कर, पति-पत्नी की मौत
विज्ञापन
फोटो-12- मिर्चू कुशवाहा - फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर गुंता बांध के पास टवेरा ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित टवेरा भी पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार पति-पति की मौत हो गई, जबकि टवेरा सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के गुंता बांध पुलिया के खजुरिया कला गांव निवासी मिर्चू कुशवाहा (45) पुत्र चुनकू शनिवार की सुबह पत्नी बिट्टी देवी (40) के साथ बाइक से भदई अमावस्या मेले में जा रहे थे। घर से करीब चार सौ मीटर दूर बंधा पुलिया के पास कर्वी की ओर से आ रही टवेरा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित टवेरा पलट गई।
हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई, जबकि टवेरा चालक प्रयागराज जिले के नारीबारी निवासी त्रिवेणी प्रसाद सोनी, दिनेश व एक अन्य सवार घायल हो गए। टवेरा सवार लोग अमावस्या मेले से प्रयागराज लौट रहे थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने टवेरा को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर किया है। रैपुरा थाना प्रभारी राकेश मौर्य टीम के साथ पहुंचे। पलटे वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक दंपती के चार पुत्री और तीन पुत्र हैं। दो पुत्र और दो पुत्री अविवाहित हैं। मिर्चू राजगीर का कार्य करता था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। दंपती की मौत गांव में मातम है।

फोटो-13- बिटटी देवी- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT