फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Sun God is not visible, for the first time this year the mercury reached five degrees

Chitrakoot News: सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे, इस साल पहली बार पारा पांच डिग्री पहुंचा

Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Sun God is not visible, for the first time this year the mercury reached five degrees
फोटो-1- ठंड में स्कूल जाते बच्चे। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मऊ/राजापुर/पहाड़ी। जिले में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर पांच डिग्री आ गया। बादलों के कारण सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हो रहे। बर्फीली हवा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। गुुरुवार इस सीजन का दिन सबसे ठंडा दिन रहा।
विज्ञापन

बर्फीली हवा चलने से जबरदस्त गलन का अहसास हो रहा है। उत्तरी पश्चिम बर्फीली हवाएं लोगों को कांपने पर विवश कर रही हैं। कोहरा पड़ने से जन जीवन पर असर पड़ रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग आग जलाकर ताप रहे हैं। ठंड का कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा जाता है।
विज्ञापन

मानिकपुर। तहसील के ऊंचाडीह की 65 वर्षीय मनपुरिया की तबियत खराब हो गई। बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उनको ठंड लग गई थी। तहसीलदार विवेक कुमार ने बताया कि महिला की मौत ठंड से नहीं हुई। बीमारी के कारण हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि गोशाला में हवा से बचाव के लिए तिरपाल लगाई जा रही है। बछड़ों के लिए अलग से सात हजार बोरे गोशालाओं में भेजा गया है। मौके पर अधिकारी जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed