फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Respect for elders everywhere

चित्रकूटः बुजुर्गों का हर स्थान पर करें सम्मान

Wed, 26 Feb 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Respect for elders everywhere
फोटो- 11- मंच पर मौजूद सम्मानित किए गए सीनियर पर्सन - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। नगर की सामाजिक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय दृष्टि संस्थान में किया गया। संस्था के जिला संयोजक विजयचंद्र गुप्त ने कहा कि बुजुर्ग हमारी थाती है, और हमें इसे संभाल कर रखना होगा। 75 वर्ष की आयु प्राप्त इन बुजुर्गों के पास ज्ञान का भंडार भरा पड़ा है, जरूरत है केवल हमें उसका उपयोग करने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें संस्था के अध्यक्ष भालेंदु कुमार सिंह ने कहा कि बुजुर्गों को एकाकी जीवन जीने से अच्छा है कि वे अपना खाली समय परिवार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में दें ताकि उनको किसी प्रकार का खालीपन महसूस न हो और वो पूर्व की भांति व्यस्त रहे। वरिष्ठ चिकित्सक डा. एस पी त्रिपाठी ने कहा कि इस आयु में कुछ बिमारियां स्वभावत: मनुष्य को घेरती है। जिनका हम परहेज, नियम संयम से से निदान किया जा सकता है। 75 वर्षीय समाजसेविका जयश्री जोग के साथ गिरिजा श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, प्रेमा खरे, रशीदा बेगम व शुक्लादास को नगर की सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ महिलाओं के रूप में सम्मानित किया। पुरूष वर्ग में ओंकार नाथ अग्रवाल, प्रेम नारायण पाण्डेय, गया प्रसाद, गजाधर प्रसाद, डॉ एस एन पाण्डेय व इसहाक सिद्दीकी को सम्मानित किया गया। सभी को संस्था द्वारा स्मृतिचिन्ह्, शाल, श्रीफल आदि देंते हुए समाजसेवी पंकज अग्रवाल, कुणाल प्रताप सिंह, बलराम बैज्ञानिक, पंकज कुमार दुबे, गीता अग्रवाल, प्रज्ञा सिंह, अनीता सिंह अमृता चतुर्वेदी, रमादास एवं रमा शुक्ला ने सम्मानित करते उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्त्रस्म का संचालन निदेशक बलबीर सिंह ने किया तथा कार्यक्त्रस्म संयोजक हीरालाल सोनी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed