फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Reewa beat Jaunpur by 25 runs

Chitrakoot News: रीवा ने जौनपुर को 25 रन से हराया

Sun, 11 Dec 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Reewa beat Jaunpur by 25 runs
चित्रकूट। भारत रत्न नानाजी देशमुख की स्मृति में चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब ने अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कराया। उद्घाटन मैच रींवा और जौनपुर की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रींवा ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 176 रन बनाए । आशीष मिश्रा ने 70, अमरजीत यादव ने 50 और प्रशांत 29 रनों का योगदान दिया। जौनपुर की ओर से सौरभ ने तीन, जबकि आशीष और राजा माधव मिश्रा ने एक एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही नियमित अंतराल पर विकेट खोए और पूरी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी। जौनपुर की ओर से सौरभ ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। रीवा की ओर से आशीष, अनुज व अमरजीत ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। रीवा ने 25 रन से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रीवा के आशीष मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल, सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने किया। इस मौके पर सिविल जज सौरभ गोस्वामी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अनिल जायसवाल, पंकज अग्रवाल, बीबी भदौरिया, अशोक गुप्ता, हेमंत सिंह, कार्तिकेय द्विवेदी, शक्ति प्रताप सिंह, इं. गुरुप्रसाद, विनोद केसरवानी व कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed