फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   People distressed by unannounced power cuts amidst sultry heat.

Chitrakoot News: उमस भरी गर्मी में अघोषित कटौती से लोग बेहाल

Tue, 15 Sep 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 15 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
People distressed by unannounced power cuts amidst sultry heat.
फोटो 15 सीकेटीपी 16 शंकरगंज मोहल्ला में विद्युत लाइन ठीक करता कर्मचारी। संवाद
चित्रकूट। जनपद में इन दिनों बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। शहर से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली कटौती से जनता परेशान है।
विज्ञापन

गांवों में तीन से चार घंटे तक तो शहर में दो घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। साथ ही लगातार हो रही ट्रिपिंग ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है।
जिले में 300 मेगावाट बिजली सप्लाई करने की क्षमता है, जबकि इस समय जिले में मात्र 150 मेगावाट की ही मांग है। मांग कम होने के बावजूद ग्रिड से सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
शहर के कुबेरगंज निवासी राहुल गुप्ता और पंकज दुबे ने बताया कि मंगलवार दोपहर 11 बजे बिजली बंद हुई जो 12:30 पर आई। नई बाजार निवासी शारदा अवस्थी, बालकृष्ण जैन और राहुल गुप्ता ने बताया कि इस समय बिजली की सबसे ज्यादा ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन

मऊ कस्बा निवासी रमेश कुमार, राजेश और धर्मेंद्र ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बदहाल है। सोमवार की रात 11 बजे बिजली गुल हो गई जो 12 बजकर 40 मिनट पर आई। इसके बाद रात तीन बजे फिर चली गई और सुबह चार बजे वापस आई। दोपहर के समय भी यही स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह राजापुर क्षेत्र के सुरसेन गांव निवासी सत्यवीर सिंह, मानिकपुर क्षेत्र के बहिलपुरवा निवासी सुरेश यादव, रामफल वर्मा ने बताया कि बहिलपुरवा फीडर में पिछले तीन दिन से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है। जब बिजली कर्मचारियों से फोन पर संपर्क कर जानकारी ली जाती है तो बताया जाता है कि उपकरण खराब हो गया है, इसलिए सप्लाई बंद है।
इसके अलावा भरतकूप कस्बा निवासी राजकुमार और सुनील सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 7:30 बजे बिजली बंद हो गई जो 8:40 पर आई। रात के समय भी लगातार कटौती होती है।


वर्जन
पनकी ग्रिड से सप्लाई बंद होने से कटौती
जिले को बिजली की आपूर्ति कानपुर के पनकी ग्रिड से की जाती है। वहां से बीच-बीच में सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिसके कारण जिले में अघोषित कटौती हो रही है।- आरके यादव, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed