{"_id":"6aa9850ae343850b14071c31","slug":"kisan-sabha-protests-against-power-cuts-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-136311-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बिजली कटौती के विरोध में किसान सभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बिजली कटौती के विरोध में किसान सभा का प्रदर्शन
Tue, 15 Sep 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो न-15 सीकेटीपी 22 तहसील परिसर में प्रदर्शन करते किसान सभा के कार्यकर्ता। संवाद
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने बढ़ती महंगाई और बिजली कटौती सहित मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला।
संगठन ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अजय यादव को सौंपा। किसान सभा के रूद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि खाने-पीने की वस्तुओं, चीनी, गेहूं और गैस के दाम बढ़ रहे हैं।
किसानों ने अक्तूबर से धान खरीद केंद्र खोलने, ग्रामीण जलभराव दूर करने हेतु नालियों की सफाई और रबी फसल को समय से खाद उपलब्ध कराने की अपील की। बरसात में गिरे घरों को मुआवजा देने और जमीनों के राजस्व अभिलेखों में वरासत दर्ज कराने की भी मांग की। (संवाद)