फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unidentified Woman’s Body Found Near Mandakini Bridge in Chitrakoot

चित्रकूट: मंदाकिनी पुल के पास बालू में दिखे पैर, हटाया तो मिला अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव

Tue, 15 Sep 2026 09:18 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 15 Sep 2026 09:18 PM IST
सार

Chitrakoot News: पहाड़ी थाना क्षेत्र के कहेटा माफी गांव में मंदाकिनी नदी के पुल के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बालू में महिला के पैर दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालू हटवाई तो महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Unidentified Woman’s Body Found Near Mandakini Bridge in Chitrakoot
मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूचना पर पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। थाना प्रभारी निशिकांत राय के मुताबिक ग्रामीणों ने पुल के पास बालू में पैर दिखाई देने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचकर बालू हटवाई गई तो महिला का शव मिला। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

बालू में दिखाई दिए महिला के पैर

ग्रामीणों की नजर पुल के पास बालू में दिखाई दे रहे पैरों पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालू हटाकर जांच की। बालू के नीचे महिला का शव मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक शव काफी सड़-गल चुका था। महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से भी शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ में बहकर आने की आशंका

थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि महिला का शव बाढ़ के पानी में बहकर यहां आया होगा। हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed