फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tanker hits two motorcycles; young man dies.

Chitrakoot News: टैंकर ने दो बाइकों में मारी टक्कर, युवक की मौत

Tue, 15 Sep 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 15 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tanker hits two motorcycles; young man dies.
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव के पास सड़क पार करते समय दो बाइकों में एक तेल टैंकर ने टक्कर मार दी, इससे दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां एक युवक देवकी की मौत हो गई। वही टैंकर की टक्कर में एक बाइक उसी में फंस गई और करीब 10 किलोमीटर तक घिसटती चली गई। भरतकूप थाने की पुलिस ने टैंकर को पकड़ लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


रैपुरवा माफी निवासी विक्रम (25) बच्ची लाल (28) व देवकी (30) बाइक से कर्वी आए थे। वहां से रात करीब 9:30 बजे गांव जाने के लिए निकले थे। वह खुटहा गांव के पास पहुंचे तो एक बाइक खराब हो गई। वह दूसरी बाइक से खराब बाइक को खींचकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूर चलते ही सड़क पार करने लगे तो पीछे से आए तेल टैंकर ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। इससे एक बाइक तो वहीं पर गिर गई और दूसरी बाइक टैंकर के अगले हिस्से में फंस गई। वहीं टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार भी गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक देवकी की मौत हो गई। डॉक्टर ने विक्रम और बच्ची लाल का इलाज शुरू किया। घटना की सूचना चौकी प्रभारी शिवरामपुर रमेश कुमार मिश्रा ने भरतकूप थाना को दी तो पुलिस ने बैरियर लगाकर भाग रहे तेल टैंकर को रोका, रोकते ही टैंकर चालक उतरकर भाग गया।

कोतवाल अभय राज सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई और दो का इलाज चल रहा है। बताया कि टैंकर में फंसकर बाइक करीब 10 किलोमीटर दूर भरतकूप तक चली गई है वहां पुलिस ने पकड़ कर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed