फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Rambhavan did not mean much to anyone

चित्रकूटः किसी ने खास मतलब नहीं रखता था रामभवन

Wed, 18 Nov 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Rambhavan did not mean much to anyone
फोटो-3- चित्रकूटः यौन शोषण मामले में जेई रामभवन को लेकर चित्रकूट के यूपी टूरिस्ट से बाहर आकर सफेद व - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जेई रामभवन ऐसी घिनौनी करतूतें करता था, इस पर न तो पड़ोसियों को यकीन हो रहा है और न ही दफ्तर के लोगों को। इनका कहना है सीधे स्वभाव का दिखने वाला रामभवन ऐसा होगा, इसकी हम लोगों ने कल्पना तक नहीं की थी। बताया कि वह किसी से खास मतलब नहीं रखता था। उसका परिवार शहर के एसडीएम कालोनी में किराए के मकान में रहता है। कुछ बच्चों ने बताया कि जेई के घर में उसके मोबाइल पर हम गेम खेलते थे।
करीब 50 बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर देश और विदेश में बेचने के आरोपी जेई रामभवन की घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश होने के बाद लोग आश्चर्यचकित हैं। सीबीआई इस मामले में दो नवंबर से ही छानबीन कर रही है। इसके बाद से ही उसके पड़ोसी और दफ्तर के लोग उसके बारे मे चर्चा तो करते हैं, सार्वजनिक रूप से कुछ कहने से इनकार करते हैं। सिंचाई विभाग स्थित कार्यालय में उसके सहयोगी भी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बमुश्किल अधिशासी अभियंता बीबी सिंह ने बताया कहा कि अनैतिक कार्य में लिप्त होने की जानकारी पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जेई रामभवन को निलंबित कर दिया गया है। उसके पहले के कार्यों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बताया कि सीबीआई टीम जेई को साथ ले गई है। उधर, शहर के एसडीएम कालोनी स्थित आवास के आसपास के लोग कहते हैं कि जेई इतने गंदे कार्य करता था, इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि मोहल्ले के कई बच्चे उसके घर जाते थे। कुछ बच्चों ने बताया कि जेई के पास कई मोबाइल थे। जब वे जेई के घर जाते थे तो वह कुछ मोबाइल दे देता था। इसमें बच्चे गेम खेलते थे या फिर यू-ट्यूब देखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से भी दूरी बनाए रही सीबीआई
यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के जेई को सीबीआई ने दो नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई टीम ने मुख्यालय आकर कई बार जांच पड़ताल की। कई स्थानों पर छापेमारी भी की। हर बार पुलिस और मीडिया से दूरी बनाए रखी। इस संबंध में पुलिस अधिकारी हर बार यही कहते रहे कि सीबीआई टीम अपना काम कर रही है। उन्हें अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।

फेसबुक और सोशल मीडिया पर एक्टिव था जेई
सिंचाई विभाग के जेई रामभवन का फेसबुक अकाउंट भी है। वह स्वजातीय लोगों लोगों की आर्थिक स्थिति न होने पर चिंता भी जताता था। वह महापुरुषों की तस्वीरें भी अपलोड करता था। किसी के भी टैग कर पोस्ट करने पर तत्काल जवाब भी देता था। राजनैतिक और सामाजिक सरोकार पर विशेष टिप्पणी करता था। वह व्हाट्सएप पर भी वह सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed