फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Prayagraj defeated Nagpur in every field

चित्रकूटःप्रयागराज ने हर क्षेत्र में नागपुर को हराया

Wed, 15 Jan 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Prayagraj defeated Nagpur in every field
फोटो- 19- सेमीफाइनल मैच में शाट लगाता प्रयागराज का बल्लेबाज - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को प्रयागराज ने नागपुर की टीम को हर क्षेत्र में पछाड़ कर फाइनल का रास्ता पक्का कर लिया। अब प्रयागराज व बरूआ सागर के बीच विजेता का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम पर चल रहे सुभाष चैलेंज कप 2020 का दूसरा सेमीफाइनल मैच प्रयागराज बनाम नागपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर प्रयागराज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 232 रनों का स्कोर बनाया। बल्लेबाज अभिषेक यादव 76, यदुवेंद्र 45, रविंद्र ने 64 रनों का योगदान दिया। प्रयागराज की टीम ने चौकों, छक्कों से दर्शकों का मनोरंजन किया। नागपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक दो, अंकित व दिनेश ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर की टीम 20.1 ओवर में 148 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज तौसीफ 34, अच्छे 25, आगम ने 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज उदय व सर्वजीत ने 3-3, अंकित ने 1 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच अभिषेक यादव रहे। क्लब के प्रवक्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को फाइनल मैच प्रयागराज बनाम बरुआसागर के बीच होगा। मैच के मुख्य अतिथि रामशंकर चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि आनंद स्वरूप तिवारी, प्रताप नारायण मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद टास कराया। जिला क्रीडा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, लोकेश सिंह मैच के अंपायर समसुद्दीन एवं प्रेम नारायण रहे। स्कोरर विजय भरद्वाज, कमेंटेटर ऑस्ट्रेलिया, रामचंद्र व क्लब के राकेश मिश्रा, आनंद पटेल, मोहम्मद इरफान, किशन, करण, सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed