फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Parikrama of Kamadgiri by donating dakshina

Chitrakoot News: दान दक्षिणा कर लगाई कामदगिरी की परिक्रमा

Wed, 23 Nov 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Parikrama of Kamadgiri by donating dakshina
फोटो-4- अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए रामघाट पर उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
खोही (चित्रकूट)। अमावस्या मेला में बुधवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। पंडितों को दान देकर भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन भी किया। मेला की व्यवस्था के लिए यूपी और एमपी के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

अमावस्या मेला में तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी नदी पहुंच गए। मंदाकिनी में स्नान कर रामघाट स्थित मतगजेंद्र नाथ मंदिर में दर्शन कर पंडितों को दान किया। धर्मनगरी क्षेत्र के कामदनाथ मंदिर में माथा टेका। इसके बाद पंचकोसी परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी के जानकीकुंड, सती अनुसइया आश्रम, गुप्त गोदवारी, भरतकूप आदि स्थानों का दर्शन किया। मेला क्षेत्र मेेें यूपी और एमपी के प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।
विज्ञापन

महंत दिव्यजीवदास ने बताया कि मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष की अमावस्या पर्व पर मंदाकिनी नदी में स्नान कर परिक्रमा लगाने से घर में खुशहाली आती है। बताया कि 24 नवंबर को भी नक्षत्र योग के अनुसार अमावस्या दोपहर तक मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed