फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: On the birth anniversary of Maharishi Valmiki, the tourism minister said that the old fort is being preserved

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि पुराने किलो को किया जा रहा संरक्षित

Sun, 09 Oct 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: On the birth anniversary of Maharishi Valmiki, the tourism minister said that the old fort is being preserved
फोटो-3- महर्षि वाल्मिकी जयंती पर आश्रम पर योजनाओं का शिलायांस करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। संवा - फोटो : CHITRAKOOT
भौरी (चित्रकूट)। लालापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम में प्रदेश सरकार के पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि की पूजा की। भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम भी हुए। पर्यटन मंत्री ने साढ़े 12 करोड़ से स्वीकृत सुंदरीकरण व विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि आश्रम मेें सांस्कृतिक संग्रहालय खोला जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के जीवन की कथा का रामायण में वर्णन किया है। राम हमारे आदर्श हैं। उनके जीवन से सभी सीखना चाहिए। बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास के किलों को संरक्षित कर सजाया और संवारा जा रहा है। राम वन गमन मार्ग भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोपाल मिश्रा ने किया। आश्रम के महंत भरतदास, निर्मोही अखाड़ा के महंत शिवरामदास, निर्वाणी अखाड़ा के महंत सत्य प्रकाश दास, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृतपाल, भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, गो सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण कुमार सिंह, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि आश्रम में दीवारी नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने शानदार दीवारी नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया।
वाल्मीकि जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन
मऊ। कस्बे के आनंदी माता मंदिर में वाल्मीकि जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महंत लाल दास शुक्ला पुजारी वेद प्रकाश शुक्ला ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन के बारे में जानकारी दी। एसडीएम नवदीप शुक्ला, विद्यासागर मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद

सपाइयों ने मनाई जयंती
चित्रकूट। जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। महर्षि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला उपाध्यक्ष गुलाब खां ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को मानवतावादी रास्ता दिखाया। सुभाष पटेल, रामकिशोर कुरील, फराज खान, पप्पू जायसवाल, रामप्रसाद वर्मा, उमाकांत यादव व हिमांशु गुप्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed