फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

प्रवासी के घर में थोटे भाई ने कब्जा किया

Mon, 08 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
चित्रकूट। लॉकडॉउन के चलते मंडला, मध्य प्रदेश निवासी प्रवासी कामगार देवराज ने छोटे भाई पर जमीन व मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। देवराज का कहना है कि विरोध करने पर भाई ने गांव आने पर उसे बाहर भगाने की धमकी दी है। देवराज ने बताया कि उसने सीएम और आला अफसरों को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी है। वह अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन

हाल मुकाम सरैंया चौकी क्षेत्र के नयाचंद्रा गांव के देवराज सिंह ने अफसरों को लिखे पत्र में कहा कि लॉकडॉउन के चलते वह पैतृक गांव नहीं आ सका। इसका फायदा उठाते हुए छोटे भाई ने घर पर कब्जा कर लिया। साथ ही फसल काट कर अनाज ले लिया। मामले की जानकारी होने पर फोन से बात की, तो छोटे भाई ने पैतृक संपत्ति पर हिस्सा देने से मना कर दिया। साथ ही धमकी भी दी। देवराज ने बताया कि वह मंडला में मजदूरी करता है। इस संबंध में रैपुरा थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि देवराज का शिकायती पत्र मिला है। मामले की पुलिस व राजस्व विभाग की टीम जांच करके कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed