{"_id":"5eda84a38ebc3e85b54f87be","slug":"chitrakoot-news-chitrakutt-news-knp56393914","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ स्थल सूरज कुंड को जाने वाला मार्ग जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ स्थल सूरज कुंड को जाने वाला मार्ग जर्जर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। तीर्थ स्थल सूरजकुंड को जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस समय बारिश होने से गड्ढों में पानी भर गया है। इससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को इस मार्ग से आवागमन में दिक्कत हो रही है।
जिला मुख्यालय के बेड़ी पुलिया से तीर्थ स्थल सूरजकुंड की दूरी करीब चार किलोमीटर है। इस तीर्थ स्थल का धार्मिक महत्व है। यहां कई साल से लगातार संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए यहां श्रद्धालुओं का आना जाना बना रहता है। बरसात के समय इस सड़क की हालत और खराब हो गई है।
क्षेत्र के राजेश पांडेय, महेश सिंह, राकेश तिवारी ने बताया कि इस सड़क से पुरवा तरौहा, दुर्गा दास का पुरवा, पांडेय का पुरवा समेत कई गांव सटे हैं। सड़क जर्जर होने से इन गांवों के लोगों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। सदर विकास खंड के एडीओ पंचायत रमेश गुप्ता ने बताया कि सड़क के पुन: निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।