{"_id":"622b9011519cb319945590dd","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp6851242194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एजेंट बन ठगी करने वाले का आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी एजेंट बन ठगी करने वाले का आत्मसमर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डाकघर का फर्जी एजेंट बनकर एक दर्जन लोगों से लगभग लाखों की ठगी करने वाले आरोपी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने अदालत में आत्मसमर्र्पण कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। इसी मामले में अभी उसकी पत्नी शुभि श्रीवास्तव की पुलिस तलाश कर रही है।
शहर के पुरानी बाजार निवासी रवींद्र कुमार ने गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस टीम पहुंची और अदालत के आदेश पर उसे कोतवाली लाई और शुक्रवार को जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि शहर के लक्ष्मणपुरी निवासी नर्वदा प्रसाद गुप्ता, जानकीपुरी के राजेश श्रीवास्तव, तरौंहा के नत्थूलाल व छेछरिहा निवासी संतोष कुमार ने आरोपी व उसकी पत्नी पर 68 लाख 38 हजार 500 रुपये की ठगी करने की कोतवाली में धोखाधड़ी जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोपी दंपती शहर से लापता थे। जिनकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। इसके अलावा लगातार तीन दिनों से आठ और नए लोग सामने आए हैं जिन्होंने कोतवाली व डाकघर में जाकर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी दंपती ने उनके 25 लाख रुपये जमा कराने के नाम पर लिए हैं। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती में रवींद्र को जेल भेज दिया गया है।