फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

जैविक व प्राकृतिक तरीकों कोे अपनाने की जरूरत

Fri, 04 Mar 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो नंबर- 1- खेत में जानकारी लेते भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डा. त्रिलोचन महापात्रा? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डा. त्रिलोचन महापात्रा ने कहा कि भूमि और वर्षा के प्रभावी प्रयोग से किसानों को टिकाऊ आय देने के लिए फसल पद्धतियों की पहचान की जाए। इसके साथ ही खेती में किसान जैविक व प्राकृतिक तरीकों कोे अपनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से स्थिति और बिगड़ती जा रही है। पोषण और जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए नैनो प्रौद्योगिकी और मृदा गुणवत्ता जांच के लिए बायोसेंसर का विकास भी किया जाए। फिर उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की टीम के साथ दीनदयाल शोध संस्थान से संचालित बंदरकोल प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। चने एवं सरसों की 10-10 प्रजातियों के प्रदर्शन परीक्षणों का अवलोकन किया। बीज उत्पादन के लिए लगाई गई सरसों की परंपरागत प्रजाति देशी लाहा का अवलोकन कर आईसीएआर के महानिदेशक ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाए बिना स्थानिक कम लागत की पर्यावरण हितैषी संरक्षण और प्रबंधन प्रौद्योगिकी का विकास कर कृषि उत्पादकता को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक सत्यम चौरिहा ने बताया कि खेती के आधुनिकीकरण के कारण बीजों के लिए किसान बीज कंपनियों पर निर्भर होते जा रहे हैं। साथ ही कंपनियां बीजों के रखरखाव के लिए विविध प्रकार के रसायनों का प्रयोग कर रही हैं। इस दौरान संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन व कोषाध्यक्ष वसंत पंडित सहित कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed