फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot news

किसान का बेटा बना अमेरिका में प्रोफेसर

Wed, 02 Feb 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
chitrakoot news
फोटो-27- डा. अमरदीप तिवारी - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर(चित्रकूट)। क्षेत्र के उदघटा गांव के किसान का पुत्र अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर चयनित हुआ। जिसको लेकर क्षेत्र के निवासियों ने खुशी जाहिर किया।
विज्ञापन

उदघटा गांव के छात्र डॉ. अमर दीप तिवारी का चयन मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। छात्र जिले के राजापुर क्षेत्र के उदघटा गांव का रहना वाला है। इनके पिता तिलक नारायण तिवारी साधारण किसान हैं। माता रामलाली देवी गृहिणी हैं। छात्र ने अपने गांव के सरकारी स्कूल से कक्षा पांच तक पढ़ाई की। इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक बेराउर गांव में सरकारी स्कूल में ही पढ़ाई की। कक्षा 9 व 10 की पढ़ाई राजापुर कस्बा स्थित तुलसी इंटर कॉलेज में किया। इसके बाद जिले के कर्वी शहर स्थित बैजनाथ सरस्वती विद्या मंदिर से 12 कक्षा तक की पढ़ाई किया।
विज्ञापन

बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई एनआईटी रायपुर, छत्तीसगढ़ में हुई। इसके बाद सिविल इंजीनियरिंग में आईआईटी गांधी नगर गुजरात से पीएचडी किया है। छात्र का चयन होने पर क्षेत्र के इंद्र बहादुर सिंह, डॉ. शिव शंकर सिंह, हरिचंद्र पांडेय, चंद्र प्रकाश व सुशील द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी ने खुशी जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed