{"_id":"6127e4ac8ebc3e7a1604b7eb","slug":"chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp64842708","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमपी का विरोध कर कांग्रेसियों का हाईवे पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमपी का विरोध कर कांग्रेसियों का हाईवे पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी ) के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से एनडीए सरकार के खिलाफ गुरुवार को हाईवे तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विपिन पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जिन कंपनियों का निजीकरण कर रही है उससे महंगाई एवं बेरोजगारी चरमसीमा पर बढ़ेगी।
जिला अध्यक्ष कुशल पटेल व उपाध्यक्ष प्रशासन रंजना पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना के तहत 13 क्षेत्रों का निजीकरण किया है। यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन, हवाई जहाज, शिपिंग बंदरगाहों तक निजी व्यवसायियों को बेचने की योजना है। जिसका हर दशा पर विरोध किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष विपिन पांडेय ने कहा कि युवक कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइप लाइन का पुरजोर विरोध करता है।
इस मौके पर अवधेश करवरिया, राकेश वर्मा, विजयमणि त्रिपाठी, राजकुमार कोल, लतीफ खान, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रवण कुमार निषाद, दिव्यांशु पांडेय, सौरभ राजन, संदेश चतुर्वेदी, भूपत कोल, सचिन मिश्रा व भोला नामदेव आदि मौजूद रहे।