फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Mandakini boomed, water entered the shops

चित्रकूट : मंदाकिनी उफनाई, दुकानों में घुसा पानी

Sun, 21 Aug 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Mandakini boomed, water entered the shops
फोटो -7- मंदाकिनी नदी में ऊफान आने पर रामघाट की दुकानों में भरा पानी तो सामग्री सहेजते दुकानदार और ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में शनिवार की दोपहर अचानक उफान आ गया। नदी का पानी रामघाट की दुकानों में घुस गया। तीर्थ यात्री रामघाट छोड़कर दूसरे स्थानों पर चले गए। सुरक्षा के लिए यूपी और एमपी पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी और एमपी क्षेत्र में लगातार दो दिन से जोरदार बारिश होने से शनिवार को मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया। पानी रामघाट के आसपास की दुकानों में घुसने से अफरातफरी मच गई। दुकानदार सामान उठाकर भागने लगे। कई दुकानदारों का सामान भीग भी गया। दुकानदार राजेश गुप्ता, सुनील कुमार ने बताया कि अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन

किसी तरह से सामान सुरक्षित दुकानों में रखा। उधर, मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित आरोग्यधाम के पास स्थित नदी में बने पुल के ऊपर पानी भरने से आवागमन बंद हो गया। कई मरीज बिना इलाज कराए ही चले गए। कई स्थानों पर तीर्थयात्री फंस गए, हालांकि उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदाकिनी नदी के किनारे रहने वालों को सावधान रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर। क्षेत्र की बरदहा नदी का पानी भी इस समय उफान पर है। रानीपुर-गिदुरहा मार्ग में पानी भर जाने से छह गांवों का संपर्क कट गया है। आवागमन बंद होने से लोग परेशान हैं। मानिकपुर क्षेत्र के रानीपुर गिदुरहा गांव के पास से बरदहा नदी बहती है। मध्यप्रदेश इलाके में अधिक बारिश होने से नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो गई। प्रमुख मार्ग पर पानी भर जाने से रामपुर, कल्यागढ़, ऊंचाडीह, रानीपुर, गिदुरहा,कुसमुही आदि गांवों के लोग परेशान हैं।
अनूप दुबे

फोटो -8- मंदाकिनी नदी में ऊफान आने पर प्रमोदवन में डूबा पुल व आरोग्यधाम का मार्ग। संवाद

फोटो -8- मंदाकिनी नदी में ऊफान आने पर प्रमोदवन में डूबा पुल व आरोग्यधाम का मार्ग। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed