फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Lakhs of devotees took a dip in Mandakini, earned virtue by donating khichdi

चित्रकूटःलाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी, खिचड़ी दान कर कमाया पुण्य

Wed, 15 Jan 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Lakhs of devotees took a dip in Mandakini, earned virtue by donating khichdi
भरतकूप/खोही(चित्रकूट)। मकर संक्रांति पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने सुबह नदी में स्नान कर तिल, खिचड़ी का दान किया। इसके बाद पर्व पर लगे मेले का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया। इस बीच बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। लोगों ने तीर्थस्थलों पर जाकर खिचड़ी आदि का दान किया।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देवगंगा मंदाकिनी तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुरोहितों को तिल और खिचड़ी का दान देने के बाद मत्यगयेन्द्रनाथ शंकर भगवान का जलाभिषेक किया। कामदगिरि के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। इसी क्रम में मुख्यालय के विभिन्न नदी घाटों में नगरवासियों ने स्नान कर मेले का लुत्फ उठाया। भरतकूप स्थित पवित्र कूप, जहां समस्त तीर्थों का जल है, चित्रकूट सहित अन्य कई जिलों के श्रद्धालुओं ने स्नान कर पर्व मनाया। पांच दिवसीय विशाल मेले में विभिन्न संस्कृतियों का मिलन हो रहा है। इसमें झूला, जादूगर, आदि अजब-गजब करतब दिखा कर लोगों को लुभा रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत की अध्यक्ष मैनादेवी अपने पति शिवशंकर सिंह यादव व उनके विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पंडाल लगाकर मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी प्रकार अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, जानकीकुण्ड, स्फटिक शिला, हनुमान धारा, देवांगना, कोटतीर्थ, सूर्यकुण्ड आदि स्थानों समेत जिले के पहाडी, राजापुर, मानिकपुर, मऊ आदि तीर्थ स्थानों पर भारी तादाद में लोगों का जमावडा रहा। क्षेत्रों में लगने वाले मेले में लोगों ने विभिन्न प्रकार के सामग्रियों की खरीददारी की। मकर संक्त्रसंति पर्व पर लोगों ने पतंग की खरीददारी कर पतंगबाजी का आनंद उठाया। सड़क पर कटी पतंग पकड़ने के लिए युवकों की टोली दौडती दिखी। कई बार तो दुर्घटनाएं होने से भी बची। बाजार में चाइनीज मंझे की खुलेआम बिक्री होती रही।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग में बांटी खिचड़ी
चित्रकूट। धर्मनगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर परिक्त्रस्मा मार्ग पर जगह-जगह पंडाल लगाकर खिचड़ी परोसी गई और तिल के लड्डू भी बांटे गए। इस पर्व के दौरान चित्रकूट के कई मठ-मंदिर आकर्षक ढंग से सजे रहे। समाजसेवी विवेक अग्रवाल ने शहर स्थित आवास के सामने कांउटर लगाकर श्रद्धालुओं को खिचड़ी खिलाई। इस दौरान चित्रकूट प्रेस क्लब के अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी समेत जिले भर के पत्रकार व कुणाल सिंह, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साईपुर में चादर चढ़ाई, किया खिचड़ी दान
पहाड़ी। मकर संक्रांति पर्व पहाड़ी क्षेत्र के साईपुर गांव में स्थित बाजार में पूर्व की भांति लोगों ने धूमधाम से मनाया। हजारों लोगों का तांता लगा रहा। हिन्दु-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रीति-रिवाज व आपसी भाईचारा के साथ पर्व मनाया। मेले में लोग जमकर लुत्फ उठाते हैं। विभिन्न सामग्रियों की खरीददारी की गई। चद्दर व खिचडी का दान किया। बाजार में गन्ने की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed