फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot got first place in state level art festival

Chitrakoot News: राज्य स्तरीय कला उत्सव में चित्रकूट काे मिला प्रथम स्थान

Wed, 15 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 15 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot got first place in state level art festival
12 सीकेटीपी-15- परिचय- जीजीआईसी में विजेता टीम का स्वागत करतीं ​शि​क्षिकाएं व छात्राएं। संवाद
चित्रकूट। प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव 2025 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं की प्रतिभा ने निर्णायकों को प्रभावित किया। मंगलवार को टीम के कॉलेज लौटने पर शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


जिला नोडल अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि 13 अक्तूबर को समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज में प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों ने भाग लिया। चित्रकूट की टीम ने लक्ष्मण-परशुराम संवाद पर आधारित सामूहिक नाटक प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने कॉलेज की प्रार्थना सभा में पहुंचकर छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजेता टीम में अदिती, अर्शी, दीपा पटेल और अपर्णा तिवारी शामिल रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed