फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Girls falling from moving train, one dead and other serious

चित्रकूटःचलती ट्रेन से गिरी छात्राएं एक की मौत दूसरी गंभीर

Mon, 20 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Girls falling from moving train, one dead and other serious
फोटो- 8- भरतकूप रेलवे स्टेशन के पास छात्राओं के ट्रेन से गिरने पर बदहवास उनकी सहेली फोन से परिजनों ? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। डिग्री कालेज से पढ़ाई कर घर लौट रहीं दो छात्राएं भरतकूप- शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच अचानक चंबल एक्सप्रेस की बोगी से ट्रैक पर गिर पड़ीं। जिससे एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी छात्रा के गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसे बाद में प्रयागराज रेफर किया गया। घटना से परिजनों के अलावा सहपाठियों में कोहराम मचा है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही। दोनों छात्राएं बीएलएड द्वितीय वर्ष की पढ़ई कर रहीं हैं व जिला मुख्यालय की निवासी हैं।
विज्ञापन

झांसी इलाहाबाद रेलमार्ग के बीच सोमवार की दोपहर को मुख्यालय के शंकर बाजार निवासी श्वेता त्रिपाठी पुत्री जानकीशरण व पुरानी बाजार की शब्बो उर्फ रमशा खान पुत्री मोहम्मद रफीक प्रतिदिन की तरह अतर्रा डिग्री कालेज से पढ़कर अन्य सहेलियों के साथ चम्बल एक्सप्रेस से घर आ रही थी। भरतकूप - शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच अचानक चलती ट्रेन से गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच से छह छात्राएं ट्रेन की बोगी के गेेट के पास खड़ी थीं। पहले शब्बो लड़खडा कर नीचे गिरी तो उसे पकड़ने के लिए श्वेता ने प्रयास किया। जिससे दोनों ही गिर पड़ीं। यह देख अन्य छात्राएं चीख पड़ी। उसी कोच में मौजूद उनके सहपाठियों ने बताया कि तत्काल ट्रेन की चेन खींचकर रोका गया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के अलावा सैकड़ों यात्री घटना स्थल पहुंचे दोनों छात्राओं को रेल ट्रैक से हटाकर बाहर किया गया। तब तक श्वेता की मौत हो चुकी थी लेकिन शब्बों की सांस चलने पर पुलिस व अन्य को जानकारी दी गई। इस दौरान लगभग 25 मिनट तक ट्रेन खडी रही। मौके पर पहुंची जीआरपी ने एंबुलेंस से घायल शब्बो को जिला अस्पताल भेजा। जहां गंभीर स्थिति को देखते डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक छात्रा बीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed