फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Four-year-old girl raped, accused arrested

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Sep 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Four-year-old girl raped, accused arrested
मऊ (चित्रकूट)। मऊ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार देर शाम बिस्कुट दिलाने के बहाने चार साल की बच्ची को खंडहर में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। देर शाम पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को मासूम अपने घर पर मां व भाई के साथ थी। पिता खेत गये थे। इसी बीच युवक घर आया और दोनों भाई बहन को दुकान से बिस्कुट दिलाने के लिए दुकान ले गया। भाई को उसने बिस्कुट दिलाकर वापस घर भेज दिया, जबकि मासूम को बहला कर अपने साथ पास के खंडहर में ले गया।
विज्ञापन

खंडहर में युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। उसके रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंच गए तो युवक भाग निकला। पिता मासूम को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बतायी। आरोप लगाया कि आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी अखिलेश पासी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, पुलिस सुरक्षा में बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। वीडियो बनाने की बात पर बताया कि यह अभी तक साबित नहीं हुआ है। आरोपी के पास मोबाइल नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed