{"_id":"60f3ec678ebc3e6d44700982","slug":"chitrakoot-four-people-drowned-in-the-river-while-visiting-sabari-falls-three-rescued-one-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शबरी जलप्रपात में तीन भाइयों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, परिजनों को आर्थिक मदद देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शबरी जलप्रपात में तीन भाइयों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, परिजनों को आर्थिक मदद देने के निर्देश
Sun, 18 Jul 2021 02:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:25 PM IST
सार
स्नान करते समय पीयूष, मोहित, साहिल व आकाश डूब गए। गोताखोरों की मदद से मोहित और साहिल को गंभीर हालत में मध्य प्रदेश के मझगवां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
शबरी जल प्रपात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले के शबरी जलप्रपात में एक परिवार के तीन रिश्ते में भाइयों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। जबकि चौथे युवक को सकुशल बचा लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार नहाने के दौरान सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से एक युवक गिरा फिर उसे बचाने में तीनों डूब गये।
सीएम योगी ने घटना पर शोक जताया है। पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मारकुंडी थाना क्षेत्र के शबरी जल प्रपात पर रविवार की सुबह नरैनी रोड अतर्रा जनपद बांदा निवासी एक ही परिवार के मोहित साहू (17) पुत्र देवेंद्र साहू, साहिल (17) पुत्र अशोक साहू, पीयूष (22) पुत्र विद्यासागर, आकाश साहू (27) पुत्र दिनेश साहू, शैलेंद्र साहू (27) पुत्र देवेंद्र साहू, विवेक साहू (22) पुत्र रमेश साहू व आशु साहू पुत्र विद्यासागर साहू पिकनिक मनाने जल प्रपात गए थे।
स्नान करते समय पीयूष, मोहित, साहिल व आकाश डूब गए। गोताखोरों की मदद से मोहित और साहिल को गंभीर हालत में मध्य प्रदेश के मझगवां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। लापता पीयूष का शव काफी देर बाद गोताखोरों ने खोज निकाला।
विज्ञापन
आकाश स्वस्थ है। मौके पर पहुंचे मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, सीओ ने बताया कि बांदा के अतर्रा कस्बे से पिकनिक मानने शबरी जल प्रपात आये थे। चार युवक नहाते समय डूब गए थे। जिनमें से तीन की मौत हो गई है। जबकि एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है। तीनों ंमृत युवक एक ही परिवार के हैं और पढ़ाई करते थे। आपस में इनका भाई का रिश्ता है।