{"_id":"637bc054aadeee662b4b2af5","slug":"chitrakoot-forcibly-captured-and-given-the-form-of-a-cowshed-chitrakoot-news-knp7295356173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : जबरन कब्जा कर गोशाला का दिया था रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : जबरन कब्जा कर गोशाला का दिया था रूप
विज्ञापन
फोटो नंबर-6 व 6 आर- राजापुर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी व मौजूद पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। नगर पंचायत में तुलसी मानस मंदिर रोड पर अवैध अतिक्रमण करने वालों पर बुलडोजर गरजा। इस स्थान पर कुछ लोगों ने गोशाला के रूप में जबरन कब्जा कर लिया था। लेखपाल सदर की रिपोर्ट पर एसडीएम राजापुर ने संज्ञान में लेते हुए भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर से टिन टप्पर को हटाकर समतलीकरण करते हुए वाहन पार्किंग बनाने का आदेश नगर पंचायत को दिया गया है।
सोमवार को क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक राजापुर दीपेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष पहाड़ी राम सिंह, थानाध्यक्ष सरधुआ प्रवीण कुमार सिंह, महिला पुलिस बल के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अवैधानिक ढंग से किए गए कब्जे को गिरा दिया है। एसडीएम ने बताया कि कब्जाधारकों को पूर्व में कई बार लिखित व मौखिक रूप से कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया।
इस पर क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल के साथ कब्जे को हटवाकर नगर पंचायत की जिम्मेदारी में सौंप दिया गया है। यहां वाहन पार्किंग बनाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी बीएन कुशवाहा को निर्देशित कर दिया गया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम, संजय सिंह, राजस्व निरीक्षक संजय पांडेय, एसआई राजेश राय आदि मौजूद रहे।