फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: For opposing rape, accused cut off the woman's ear, hit her head and body with stones

चित्रकूट में हैवानियत: दुष्कर्म के विरोध पर महिला का कान काटा, शरीर पर पत्थर से किए वार, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Sep 2021 12:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 Sep 2021 12:50 PM IST
सार

आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका कान काट दिया तथा कई जगह दांत से काटने के साथ ही पत्थर से कूंचकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आसपास के कुछ लोगों के आने पर आरोपी गाली देता हुआ भाग गया। 

विज्ञापन
Chitrakoot: For opposing rape, accused cut off the woman's ear, hit her head and body with stones
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

यूपी के चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा में दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला का कान काट दिया और पत्थर से कूंचकर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने पर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पति का देहांत होने पर महिला अपने इकलौते पुत्र के साथ स्कूल में रसोइया का काम कर जीवन-यापन करती है। गुरुवार की सुबह जिला अस्पताल में महिला ने बताया कि बुधवार की देर रात पुरवा के ही निवासी अशोक पटेल ने उसे घर से बुलाया।
विज्ञापन


जैसे ही वह घर के बाहर आई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका कान काट दिया तथा कई जगह दांत से काटने के साथ ही पत्थर से कूंचकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आसपास के कुछ लोगों के आने पर आरोपी गाली देता हुआ भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी व महिला पूर्व परिचित हैं। इस घटना की जानकारी होने पर महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed