चित्रकूट। वन्य जीवों के संरक्षण पर शहर के संत थॉमस स्कूल मेें बुधवार को गोष्ठी हुई। मुख्य वन संरक्षक केके सिंह ने कहा कि जब वन्य जीव व वनस्पतियां पेड़ पौधे जीवित रहेंगे, तभी मानव का जीवन सुरक्षित रह सकता है। देश में चीता विलुप्त हो गए थे। इन्हें संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।
इसके लिए नामीबिया से चीते लाए जा रहे है। बताया कि चित्रकूट जिले में बहुत जल्द रानीपर वन्य जीव के स्थान पर टाइगर रिजर्व पार्क खोला जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नफीस खान, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी हरि शंकर सिंह, वन दरोगा हुब लाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अर्जुन प्रसाद, वन संरक्षक सत्यनरेश कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

फोटो-11- गोष्ठी में मौजूद छात्र छात्राएं। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT