फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Explosive substance caught in roadways bus

रोडवेज बस में पकड़ा विस्फोटक पदार्थ

Thu, 10 Nov 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Explosive substance caught in roadways bus
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के कस्बे के पास कर्वी से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस से एक बोरी विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। खोजबीन के बाद भी इस बोरी का कोई वारिस नहीं मिला। बोरी में विस्फोटक सामग्री होने की जानकारी पर यात्री भी सहम गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विस्फोटक सामग्री थाने में जमा कराई है।
विज्ञापन

रैपुरा थानाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बताया कि बुधवार की देर शाम को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर ने बस से विस्फोटक सामग्री ले जाने की सूचना दी थी। इस पर दरोगा शैलेंद्र पांडेय व हमराहियों ने कस्बे के चौराहे पर वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

इसी बीच कर्वी से प्रयागराज की ओर जा रही जीरो रोड डिपो की बस को रोका गया। इसमें एक बोरी मिली, जिसमें विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। विस्फोटक सामग्री की जानकारी होने पर यात्री भी सहमे रहे। इसमें 197 जिलेटिन की छड़ व 277इलेक्ट्रिक डेटानेटर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि काफी प्रयास के बाद किसी यात्री के अलावा चालक व परिचालक भी नहीं बता सके कि यह बोरी किसकी है। इसके बाद बोरी को थाने में जमा कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लगभग एक घंटे बाद बस आगे की ओर रवाना हुई तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।

पत्थर की खदानों में होता है प्रयोग
बरामद सामग्री पत्थर की खदानों में विस्फोट के लिए प्रयोग की जाती है। इस क्षेत्र में अक्सर पहाड़ पर काम करने वाले ठेकेदार व पट्टाधारक इसका प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed