फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Dushkarma victim dies after consuming poisonous substances

चित्रकूटःदुष्कर्म पीड़िता की जहरीला पदार्थ पीने से मौत

Mon, 20 Jan 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Dushkarma victim dies after consuming poisonous substances
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी है। बताया कि करीब डेढ़ साल पहले छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी युवक जेल में है। सोमवार को मामले में युवती की तारीख थी।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा रविवार देर शाम 5 बजे के करीब े संदिग्ध अवस्था में सोतीपुरवा (राजापुर) के पास मिलने पर कुछ लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी राजापुर भेजा। रास्ते में मिले दो अज्ञात युवकों ने छात्रा के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद मृतका के भाई ने राजापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि तौरा गांव के अनूप पटेल ने बहन को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया था। यह भी बताया कि वह उसे परेशान करता था। जिसके चलते बहन ने आत्महत्या का कदम उठाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक दुष्कर्म पीड़िता की सोमवार को न्यायालय में तारीख भी थी।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था दुष्कर्म
मृतका के भाई ने बताया कि बहन एक गांव के कालेज में कक्षा 12वीं की छात्रा था। रोहित तिवारी नामक युवक ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दुष्कर्म किया था। जिसमें आरोपी जेल में बंद है। इस घटना के बाद छात्रा घर से दूर किराए के मकान पर रहती थी। शनिवार को जीजा के साथ घर आई थी। शाम को सोतीपुरवा में बेहोशी दशा में मिलने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर दशा के चलते रेफर करने पर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच बहन, एक भाई में मृतका चौथे नंबर की थी। बताया कि दुष्कर्म के मामले में बयान दर्ज होने थे। इसके पहले ही मौत हो गई। आशंका जताया कि साजिशन जहर खिलाया गया है। कुछ घंटे पूर्व जीजा के साथ गांव पहुंची थी। अचानक ग्राम सोतीपुरवा में पहुंचना संदेह उत्पन्न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बोले होगी पूरी जांच
चित्रकूट। मृतका के कमरे में रखे रजिस्टर में पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है। एसपी अंकित मित्तल ने मामले के खुलासे को टीम गठित की है। एसपी ने बताया कि मामला संदेहजनक है। पूरी जांच कराई जाएगी। पहले इस छात्रा ने जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था वह आरोपी जेल में है। उस दौरान मेडिकल परीक्षण में पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। इस बार भी जो देाषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed