फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three killed in road accident on Jhansi-Mirzapur highway

डंपर ने बाइक सवार तीन भाइयों को रौंदा: मौके पर ही तीनों की हुई मौत, झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हुआ हादसा

Fri, 29 Jul 2022 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 01:33 AM IST
सार

मोहिनी गांव निवासी बोधी रैदास का बेटा भैरव प्रसाद (30), अपने छोटे भाई राम प्रसाद (28) व चचेरे भाई राजू उर्फ पकौड़ी (26) पुत्र भगवानदीन के साथ गुरुवार की रात सुरौंधा गांव में रिश्तेदारी में निमंत्रण पर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Three killed in road accident on Jhansi-Mirzapur highway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊ थाना क्षेत्र के लालता रोड के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन भाइयों को रौंद दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए और परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मोहिनी गांव निवासी बोधी रैदास का बेटा भैरव प्रसाद (30), अपने छोटे भाई राम प्रसाद (28) व चचेरे भाई राजू उर्फ पकौड़ी (26) पुत्र भगवानदीन के साथ गुरुवार की रात सुरौंधा गांव में रिश्तेदारी में निमंत्रण पर बाइक से जा रहे थे। लालता रोड पर ढाबा के पास सामने से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों लोग बाइक समेत डंपर के नीचे आ गए। इनकी बाइक डंपर में फंसने के बाद लगभग दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद हाईवे में जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


भैरो प्रसाद की पत्नी निराशा विकलांग है, उसके दो बेटे हैं। रामप्रसाद के दो पुत्री व एक पुत्र हैं। पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। राजू के पत्नी सोनिया से दो बेटी व एक बेटा है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed