फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot DM ordered, food items reached every person

चित्रकूट डीएम ने दिया आदेश, हर व्यक्ति तक पहुंचे खाद्य सामग्री

Sun, 05 Apr 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot DM ordered, food items reached every person
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि कोई भूखा न रहे। हर व्यक्ति तक खाद्य सामग्री पहुंचे। जनपद स्तर पर जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित कर दिया जाए। जहां जरूरत होगी वहां पर उप जिलाधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों के स्तर से समाधान कराएंगे। जिस अधिकारी की मदद की आवश्यकता हो वह दी जाएगी। राशन की काफी समस्याएं प्राप्त हो रही हैं। जिनका निस्तारण शत-प्रतिशत कराएं तथा जो शासनादेश प्राप्त हुआ है उसे उपलब्ध कराएं। सूची से कटे हुए राशनकार्ड को सही कराकर लोगों को खाद्यान्न दें। शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी, गैर सरकारी तथा विद्यालयों और विभागों के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक दशा में 7 अप्रैल तक अवश्य उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि हर व्यक्ति घर से बाहर निकले तो मास्क, तोलिया, गमछा से अपना मुंह जरूर ढके और प्रतिदिन उसे धोकर ही पहने। पर्याप्त रूप से कम्युनिटी किचन में दोनों समय लोगों को भोजन उपलब्ध कराते रहें जो सामाजिक संस्थाएं व्यवस्था कर रही हैं उसकी भी सूचना रखें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस की रोकथाम, बचाव से संबंधित सूचनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जो अधिकारी कंट्रोल रूम में लगाए गए हैं वह लगातार शिकायतों को सरलतापूर्वक सुने। शासन से जो निर्देश प्राप्त हुए हैं उन दिशा निर्देशों को ग्रुप में डाला जाता है। उसका अच्छी तरह से अध्ययन अवश्य करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जो लोग बाहर के रोके गए हैं वहां पर स्वयं जाकर व्यवस्थाओं को देखें। अगर कोई बीमार व्यक्ति पाया जाए तो तत्काल उसे चिकित्सालय में भर्ती कराएं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि जिला अस्पताल में और आइसोलेशन वार्ड तैयार कर ले। जो दवाएं न हो उनकी तत्काल व्यवस्था करा ले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जो चिकित्सक बात न माने तो उनके खिलाफ कार्यवाही करें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि सभी गोशाला संचालन में सफाई कर्मियों को लगा दिया जाए। कहीं पर कोई समस्या न हो। प्रत्येक गोशाला में दो-दो व्यक्तियों को 24 घंटे रखें और पशु चिकित्सा अधिकारी गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण लगातार करते रहे। उन्होंने कृषि संबंधित समस्याओं पर उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि लगातार समीक्षा करते रहे। कहीं पर किसानों को समस्याएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि इस महामारी को देखते हुए जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं वह निष्ठापूर्वक कार्य करें। कहीं पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसका विशेष ध्यान दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed