फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Dialysis center started, relief to patients

डायलिसिस सेंटर शुरू, रोगियों को मिली राहत

Fri, 04 Nov 2022 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Dialysis center started, relief to patients
फोटो-4- जिला अस्पताल में संचालित हुआ डायलिस सेंटर में मरीजों का इलाज करता स्टाफ। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गुरुवार को जिला अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण हुआ। सांसद आरके सिंह पटेल, डीएम अभिषेक आनंद और सीडीओ अमृतपाल कौर ने लोकार्पण किया। कहा कि इससे किडनी के गंभीर रोगियों के इलाज में सहायता मिलेगी। पहले दिन दो मरीजों की डायलिसिस की गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि डायलिसिस सेंटर के लिए कोलकाता की कंपनी संजीवनी प्रा. लि. का सरकार के साथ अनुबंध है। डायलिसिस सेंटर में मरीजों से पैसा नहीं लिया जाएगा। कहा कि होमो डायलिसिस सेंटर से जिले के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट के मैनेजर डॉ. हृदय पाल ने बताया कि जिले में पांच मरीज डायलिसिस के लिए चिह्नित हैं। गुप्त गोदावरी के शैलेश सिंह, लोढ़वारा के सुरिजभान का डायलिसिस गुरुवार को किया गया। इन्हें नियमित समय पर बुलाया जाएगा। इसके अलावा भरतकूप की प्रीती सिंह, कर्वी के भैरो प्रसाद और खोह की क्षमा तिवारी डायलिसिस के लिए चिह्नित हैं। छह में तीन मशीनें अभी संचालित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजकुमार त्रिपाठी, आशीष सिंह रघुवंशी, डायलिसिस यूनिट के मैनेजर डॉ. हृदय पाल, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह, हेड ऑफिस से देवाशीष चंद्र, संदीप पाल, स्टाफ नर्स सुमन गौतम, आरती सिंह, लैब टेक्नीशियन हिमांशु मिश्रा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed