{"_id":"630a64fc040f755d42595c87","slug":"chitrakoot-devotees-gathered-on-bhadai-amavasya-cheered-chitrakoot-news-knp714985451","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : भदई अमावस्या पर श्रद्धालु उमड़े, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : भदई अमावस्या पर श्रद्धालु उमड़े, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
फोटो-7- भदई अमावस्या पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए मौजूद लाखों श्रद्घालु। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भदई अमावस्या पर तीसरे दिन धर्मनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदाकिनी नदी में स्नान किया। कामदगिरी के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। सुरक्षा व्यवस्था में यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
भदई अमावस्या पर्व में शनिवार का अधिक महत्व है। इस कारण श्रद्धालुओं का रेला धर्मनगरी में उमड़ पड़ा। कई श्रद्धालु परिवार के साथ पैदल ही दर्शन करने के लिए पहुंचे। भगवान कामदनाथ के दर्शन करने के लिए होड़ लगी रही।
भीड़ की वजह से श्रद्धालुओं को रोककर दर्शन कराए गए। परिक्रमा मार्ग पर जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, गुप्त गोदावरी, सती अनुसुइया आश्रम, भरतकूप आदि के दर्शन किए।
विज्ञापन
यूपी क्षेत्र मेें बेड़ी पुलिया, शिवरामपुर, खोही, यूपी तिराहा, निर्मोही अखाड़ा में व एमपी क्षेत्र में हनुमानधारा, रजौला, पीलीकोठी, ग्रामोदय विश्वविद्यालय, नयागांव पुल के पास बैरियर लगाए गए। इन स्थानों पर वाहनों को मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई। ड्रोन हैंडलर आरक्षी नीरज कुमार व रोहित सिंह रामघाट और परिक्रमा मार्ग पर लगे रहे। डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अतुल शर्मा सहित मध्यप्रदेश शासन के अधिकारी मेला क्षेत्र में डटे रहे।
तमाम इंतजाम के दावों के बाद भी धर्मनगरी में स्थानीय लोग और श्रद्धालु जाम से जूझते नगर आए। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सही नहीं रही। लोग अपने वाहन खड़ा करने के लिए इधर उधर भटकते रहे। कौशांबी से आए श्रद्धालु लाल त्रिपाठी, राजू त्रिपाठी ने बताया कि जाम में फंसकर उनका काफी समय खराब हुआ। पार्किंग नहीं मिली तो सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर दिया।