{"_id":"62fe83fd106df541fd756e60","slug":"chitrakoot-demonstration-against-the-filing-of-the-report-the-district-president-of-the-national-gau-rakshak-dal-and-the-head-of-ramnagar-have-filed-a-report-chitrakoot-news-knp713420975","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में किया प्रदर्शन, राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष व रामनगर के प्रधान ने दर्ज कराई है रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में किया प्रदर्शन, राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष व रामनगर के प्रधान ने दर्ज कराई है रिपोर्ट
विज्ञापन
फोटो नंबर-1आर- कलक्ट्रेट परिसर में शिकायत करने पहुंचे राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि रैपुरा थाने में राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष व उनके समर्थकों के खिलाफ रामनगर के प्रधान ने फर्जी तरीके से एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी जांच कराई जाए और प्रधान के खिलाफ गोतस्करी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
गुरुवार को राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष हन्ना विनैका निवासी राजीव लोचन तिवारी के साथ संगठन के कार्यकर्ता, भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला व अन्य कई नेता कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रामनगर का प्रधान गोशाला में गोवंशों की देखरेख सही से न कर गोतस्करी करते हैं। भगवान परशुराम पर भी टिप्पणी की है। इसकी शिकायत के बाद 13 अगस्त को एसडीएम मऊ ने बैठक कर निर्देश जारी किए थे कि गोवंशों की सही देखरेख न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसी बात से आक्रोशित प्रधान ने 14 अगस्त को रैपुरा थाने में उसके भाई समेत कई लोगों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम के बाद एसपी को भी पत्र सौंपकर मामले की सही तरीके से जांच कराने और एससीएसटी एक्ट हटवाने की मांग की है।
गौरतलब है कि इस मामले में प्रधान कामता प्रसाद और राजीव लोचन दोनों पक्षों की ओर से रैपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज है। प्रधान ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष राजीव लोचन उनसे जबरन चंदा मांग रहे थे। मना करने पर अभद्रता की थी।
विज्ञापन
-----ढ-------------------------------
सुधीर अग्रवाल