{"_id":"63af34185203457e341e3bb7","slug":"chitrakoot-demand-for-night-patrolling-and-installation-of-cctv-cameras-chitrakoot-news-knp736248057","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रात्रिकालीन गश्त व सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रात्रिकालीन गश्त व सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग
विज्ञापन
फोटो- 2- व्यापारियों के साथ बैठक में व्यापारियों से जानकारी लेतीं एसपी वृंदा शुक्ला। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। दुकानों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी वृंदा शुक्ला ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रात में गश्त बढ़ाई जाएगी। व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
एसपी ने व्यापारियों से कहा कि अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं। बताया कि रात में गश्त अधिक करने के निर्देश थानाध्यक्षों को दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें।
बैंक और एटीएम के पास प्रतिदिन जांच करने के लिए कहा है। अपनी दुकानों का लॉक व ताले को चेक करने के बाद ही घर जाए। बैंक से पैसा निकालते समय बाइक की डिकी में रुपये न छोड़े।
विज्ञापन
व्यापारी नेताओं ने हाल ही में शहर के दो सराफा की दुकानों में चोरी का जल्द खुलासा करने पर पुलिस टीम की प्रशंसा भी की। कहा कि अन्य चोरी की घटनाओं का भी प्राथमिकता के आधार पर खुलासा कराया जाए।
इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम केशरवानी, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, गुलाब गुप्ता, सुनील द्विवेदी, श्याम गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता भी मौजूद रहे।