{"_id":"633c83b3b193bf2fd4446f6f","slug":"chitrakoot-death-toll-in-accident-rises-to-two-chitrakoot-news-knp721711752","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल मां राजाबाई व उसका बेटा एक ही बेड पर लेटे रहे और दोनों एक दूसरे
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मुंडन संस्कार के बाद सेजवार आश्रम से घर लौटते वक्त ट्रैक्टर-ट्राली पलटने की घटना में मृतकों की संख्या अब दो हो गई है। जिला अस्पताल से रेफर मैना देवी की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हुई है। दस घायलों की हालत सामान्य होने पर गांव भेजा गया है। अन्य का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक राजकुमार को पकड़ा है।
पिपरगवां, बांदा के ललितपुर में फालोवर शकुंतला देवी नौ माह की नातिन हिमानिका के मुंडन संस्कार के लिए सेजवार के भैरमबाबा मंदिर रिश्तेदारों संग गई थीं। भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा मोड़ चितरहाइन जंगल के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। शिवप्यारी (65) की मौके पर ही मौत हो गई थी। 20 अन्य लोग घायल थे। मैना देवी को प्रयागराज रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। चार अन्य का प्रयागराज में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
कम पड़ गए स्ट्रेचर, बेड और स्टाफ
चित्रकूट। हादसे के बाद सोमवार की रात को घायलों को पांच एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक साथ 20 घायलों के पहुंचने पर अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़ गए। यह देख सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने खुद छोटे बच्चों को गोद में लेकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। इधर, वार्ड में बेड और स्टाफ भी कम पड़ गए। घायलों को दूसरे कमरे में लिटाया गया। सीएमएस डा. सुधीर शर्मा ने तत्काल चार डॉक्टरों और चार फार्मासिस्टों को बुलाकर इलाज शुरू कराया। इस दौरान डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अतुल शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये हुए घायल
शकुंतला, बिसंडा के कोनी गांव के अमित, संपतिया पत्नी चरवा, शकुंतला देवी पत्नी धीरेंद्र, गुड़िया पत्नी सुरेश, राजाबाई पत्नी हरिबेश, धर्मेंद्र पुत्र रामदीन, कुलदीप पुत्र रामचंद्र, संदीप पुत्र रामचंद्र, संजना पुत्री राजकुमार, शांति पत्नी रामदीन, आदर्श पुत्र राजेंद्र, रोहन पुत्र राजकुमार, अनूप पुत्र सुरेश, प्रियंका पुत्री रमेश, पिपरगवां की वंदना पत्नी चेतन, खम्हौरा की लक्षमिनिया पत्नी देवराज, रामकली पत्नी भगवनदास, सुनेहा पुत्री हरबेश, मैना (55) पत्नी बृजराज

जिला अस्पताल में भर्ती ट्राली पलटने से घायल श्रद्घालु। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT