फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Dead body of man found on the roadside, feared murdered

चित्रकूट: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, घर से दंगल देखने की बात कहकर निकला था

Mon, 01 Mar 2021 08:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Mar 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Dead body of man found on the roadside, feared murdered
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : amar ujala
चित्रकूट के पहाड़ी थाना अंतर्गत कुचराम गांव के एक युवक का शव पहाड़ी कस्बे के तालाब की ओर जाने वाली सड़क किनारे मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस सतर्क हुई और आसपास के लोगों से जानकारी के बाद युवक की शिनाख्त कुचारम निवासी कमलेश के रूप में हुई।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का शक जताया है। मृतक के शरीर में चोट के कोई निशान न होने पर पुलिस ने बीमारी से मौत की बात कही है। पर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई पता चलेगी। पहाड़ी थाना अंतर्गत कुचारम गांव का कमलेश यादव (30) पुत्र कामता यादव रविवार को पहाड़ी कस्बे के पालेश्वर नाथ इंटर कालेज में दंगल देखने के लिए गांव से रविवार की दोपहर आया था।
विज्ञापन


उसका शव दूसरे दिन सोमवार की सुबह दंगल स्थल से 150 मीटर दूर पहाड़ी कस्बे के पास रोड़ किनारे पड़ा मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुला देवी व मां अंजना का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है। तीन भाईयों मेें दूसरे नंबर का था। भाई अमृत लाल ने हत्या का शक जताया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी थानाध्यक्ष अवधेश मिश्रा का कहना कि शरीर में चोट के निशान नहीं है। हां दाढ़ी के पास खरोंच के कुछ निशान हैं। इस मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि कमलेश मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था। इस कारण उसका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की शाम को वह नशे की हालत में सूखे तालाब के पास बैठा था। परिजनों ने मृतक के नशा करने की बात से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed