{"_id":"633b337ac12a6957686e9aef","slug":"chitrakoot-dandiya-and-garba-programs-at-many-places-and-kanya-bhoj-chitrakoot-news-knp721539817","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भोज व कई स्थानों पर डांडिया व गरबा के कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भोज व कई स्थानों पर डांडिया व गरबा के कार्यक्रम
विज्ञापन
फोटो-2- अष्टमी को डांडिया प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं की टोली। । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/बरगढ़/मानिकपुर। नवरात्र के आठवें दिन देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अष्टमी पूजन किया। माता को जलाभिषेक कर पकवान चढ़ाया। भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन भी किया। देवी पंडालों में भी भक्तों की भीड़ रही। जगह-जगह कन्या भोज और कई स्थानों पर डांडिया व गरबा के कार्यक्रम हुए।
अष्टमी पर माता के आठवें स्वरूप महागौरी का पूजन किया गया। देवी मंदिरों में सबेरे से ही पहुंचकर भक्तों ने जलाभिषेक किया। पकवान व चुनरी चढ़ाकर पूजा पाठ किया। कन्या भोज भी मंदिरों में किया गया। देवी पंडालों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। पंडालों में सजीं मनमोहक झांकियां लोग देखते रहे। भक्ति की रसधार बहती रही।
धर्मनगरी में बच्चों का मुंडन संस्कार सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सद्गुरु सेवा ट्रस्ट जानकीकुंड में डांडिया और गरबा की धूम है। डांडिया प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र और छात्राओं की टीमें भी शामिल हुई हैं। अष्टमी पर पूजा के बाद लड़कियां जवारा की टोकरी सिर पर रखकर मंदाकिनी में विसर्जन करने पहुंचीं।
विज्ञापन
इधर जिले के बरगढ़, राजापुर, मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी, भरतकूप में भी नवरात्र पर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। देवी मंदिरों धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। इनके दर्शन करने से भक्तों के पाप नष्ट हो जाते है। महागौरी की पूजा करने से जीवन कल्याणकारी होता है।