{"_id":"60735d80f674f1390447c301","slug":"chitrakoot-cousins-died-in-ambulance-collision-accident-occurred-on-jhansi-mirzapur-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: एंबुलेंस की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: एंबुलेंस की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
Mon, 12 Apr 2021 02:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के मऊ में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ थानाक्षेत्र के लालता रोड तिराहे के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस (बोलेरो) ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। मऊ थाना अंतर्गत मोहनी गांव के सुजीत (18) व जितेंद्र चचेरे भाई थे। दोनों रैपुरा थाने के देवीपुर गांव गए थे। रविवार दोपहर को बाइक से घर लौट रहे थे।
लालता रोड के तिराहा नहर के पास कर्वी की ओर से रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। दोनों को घायल अवस्था में रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां जितेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सुजीत को इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि एंबुलेंस प्राइवेट थी। चालक सहित एंबुलेंस को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।