फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Could not answer many questions asked by the staff

चित्रकूट : स्टाफ से पूछे कई सवाल पर नहीं दे सके जवाब

Mon, 07 Nov 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Could not answer many questions asked by the staff
मोटो-7- मानिकपुर सीएचसी में निरीक्षण के दौरान पूछताछ करते टीम के प्रभारी डा. हिमांशू भूषण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। स्वास्थ्य विभाग की कॉमन रिव्यू मिशन टीम सोमवार को सीएचसी पहुंची। टीम ने केंद्र सरकार की योजनाओं की की जांच पड़ताल की। एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों से सवाल किए तो कोई भी सही जवाब नहीं दे पाया। इस पर टीम प्रभारी ने सभी का प्रशिक्षण कराने के लिए है।
विज्ञापन

आरबीएस के यूनिट कार्यालय समेत कुछ अन्य स्थानों पर ताला लगा होने पर फटकार लगाई। अस्पताल में तैनात डॉक्टर व अन्य स्टाफ की छह माह की हाजिरी भी जांची। कई डॉक्टरों के लगातार अनुपस्थित होने पर की गई विभागीय कार्रवाई की जानकारी ली। टीम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सीएचसी के लिए स्वीकृत धनराशि और व्यय की समीक्षा की। स्वास्थ्य इकाइयों पर सभी प्रकार की सुविधाओं के लिए दी जाने वाली धनराशि के समुचित उपयोग, रिकार्ड के रखरखाव का जायजा लिया।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना के समस्त संबंधित अभिलेख, परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति, गुणवत्ता, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की क्रियाशीलता, आशा योजना मानदेय का भुगतान, प्रशिक्षण, रिक्त स्थानों पर तैनाती आदि की जानकारी की। सीएचसी की क्रियाशीलता, एंबुलेंस निरीक्षण, चिकित्सालय की सफाई, औषधियों की उपलब्धता की स्थिति, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन, एचएमआईसी कक्ष, ब्लाक लेखा प्रबंधन, ओटी, स्टेलाइजेशन कक्ष, एक्सरे कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम लीडर हिमांशु भूषण ने बताया कि भारत सरकार की योजनाओं के संचालन के संबंध में जानकारी की जाएगी। बताया कि टीम में विश्व बैंक और डब्लूएचओ के सदस्य भी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed