फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Children of 26 schools showed Jauhar in the competition of Sankul Khoh

संकुल खोह की प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के बच्चों ने दिखाए जौहर

Mon, 07 Nov 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Children of 26 schools showed Jauhar in the competition of Sankul Khoh
चित्रकूट। खोह की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 26 विद्यालयों के लगभग 450 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि खेलकूद का जीवन मे बड़ा महत्व है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं ने कायल कर दिया है। जूनियर वर्ग गोलाफेंक में कालूपुर के अनिल प्रथम, खोह के अखिलेश द्वितीय और बनाडी के कृष्णा तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी मे कालूपुर की टीम विजेता रही। गढीवा उप विजेता रही।

प्राइमरी की कबड्डी प्रतियोगिता में धोबिन पुरवा विजेता और खोह उपविजेता रहा। खो-खो में भी धोबिन पुरवा विजेता व कुम्हारन पुरवा उप विजेता रही। प्रतियोगिता मे व्यापारी राम बाबू गुप्ता, कोलगदहिया प्रधान, संकुल के नोडल शिक्षक इंद्रेश श्रीवास्तव, अभिषेक केशरवानी, जगजीत तोमर, विद्यासागर, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रधानाध्यापक कुबेर सिंह, रामबहादुर सिंह, अतीक अहमद, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अशर्फी लाल सिंह मिनी, राजेंद्र शर्मा, भावना जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed