फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Bulldozer on encroachment on dam and canal banks, Irrigation Department launched campaign regarding BJP's program

चित्रकूट : बांध और नहर किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, भाजपा के कार्यक्रम को लेकर सिंचाई विभाग ने अभियान चलाया

Fri, 29 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Bulldozer on encroachment on dam and canal banks, Irrigation Department launched campaign regarding BJP's program
फोटो-13- बांध व नहर किनारे अतिक्रमण स्थल पर चलाया गया बुल्डोजर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भाजपा के चित्रकूट में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों व पदाधिकारियों की मौजूदगी से पूर्व सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण स्थल पर बुलडोजर चलाया है। कार्यक्रम में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को भी शामिल होना है। कुछ माह पूर्व वह इन स्थलों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दे चुके थे। शायद इसी वजह से गुरुवार को विभाग ने अभियान चलाया।
विज्ञापन

गुरुवार को सिंचाई प्रखंड प्रथम कर्वी ने बरुआ बांध व नहर पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू की है। बरूआ मुख्य नहर पर ग्राम छेरिहा के पास विभाग की भूमि से बुलडोजर से अवैध कब्जा हटाया गया। बांध के किनारे बसे चौकीदांड पुरवा में हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया। कुछ लोगों को वर्षाकाल होने के चलते माह अक्तूबर तक का समय दिया गया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ई. गुरु प्रसाद ने बताया कि शासन स्तर से लगातार सरकारी भूमि के अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने नहर या बंधे की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया है। कई बार स्थल पर जाकर मौखिक निर्देश भी दिए गए, किंतु कुछ ऐसे अराजकतत्व हैं कि बिना भय के नहीं सुनते हैं। ऐसे में जूनियर इंजीनियर्स टीम व राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed