फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot blows the priest's son

चित्रकूट में पुजारी के बेटे को गोली से उड़ाया

Fri, 14 Dec 2018 10:05 PM IST
gaurav gaurav चित्रकूट
चित्रकूट Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 14 Dec 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot blows the priest's son
gun suicide officer
 पुराने विवाद में दो युवकों ने पुजारी के बेटे की शुक्रवार दोपहर घर में घुसकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया। घटना के वक्त किशोर घर पर अकेला था, जबकि उसके पिता बैंक से रुपये निकालने और मां मंदिर गई थीं। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी मनोज कुमार झा ने अधीनस्थों को हत्यारों को शीघ्र दबोचने के निर्देश दिए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बरगढ़ थाना क्षेत्र के परानू बाबा मंदिर रोड़ जमिरा कालोनी निवासी अनोखेलाल के तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा किशन कुमार महापात्र (16) दोपहर एक बजे घर पर अकेला था। किशन कक्षा पांच तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ना-लिखना छोड़ दिया था और मौरंग लादने, उतारने का काम करता था।
विज्ञापन


इस बीच दो युवकों में एक अनोखे लाल के घर के अंदर घुसा और किशन को गोली मार दी। दूसरा युवक घर के बाहर ही खड़ा रहा। गोली किशन के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवकों ने घर के बाहर के दरवाजे की कुंडी बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों को कालोनी के लोगों ने भागते हुए देखा। दोपहर दो बजे के आसपास जब अनोखेलाल और पत्नी सुनीता वापस लौटीं तो घर के बाहर कुंडी लगी देखी। दोनों ने समझा कि किशन कहीं बाहर चला गया होगा। दोनों कुंडी खोल अंदर पहुंचे और किशन का खून से सना शव देखकर चीख पड़े।


दोनों की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को परिजनों ने करीब आठ माह पूर्व हुए विवाद में हत्या की आशंका जताई है, पर तहरीर में किसी को नामजद नहीं किया है। मौके से डाग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट टीम पहुंची और कुछ सबूत एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed