{"_id":"63864ea4e8f2b23191770a9d","slug":"chitrakoot-bike-rider-mambete-gambhir-collided-with-a-truck-chitrakoot-news-knp7309178151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मांबेटे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मांबेटे गंभीर
विज्ञापन
राजापुर। थाना क्षेत्र के सुरसेन गांव के पास ट्रक ने ओवरटेक के दौरान बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। युवक को प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
सुरसेन निवासी सुमन कुमार मंगलवार को अपनी मां भानुमती के साथ बाइक से राजापुर बाजार आया था। शाम को गांव लौटते समय जैसे ही सुरसेन गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आए ट्रक ने बाइक को ओवरटेक किया। इसी दौरान बाइक पर टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार मां-बेटा छिटककर दूर जा गिरे। ट्रक लेकर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दोनों को पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। बेटे को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया जबकि मां का इलाज सीएचसी में जारी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।