फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Bike rider dies due to truck collision, fellow injured

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sat, 24 Sep 2022 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Bike rider dies due to truck collision, fellow injured
फोटो-5- रवि प्रकाश- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राजापुर कस्बे के लूप लाइन तिराहे के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाला युवक उन्नाव का और घायल प्रतापगढ़ जिले का निवासी है। घायल को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट पहने था, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के अचलगंज थाना के शिवपुर गांव निवासी रवि प्रकाश (30) पुत्र गंगाराम गुरुवार को अपने दोस्त प्रतापगढ़ कुंडा निवासी राजबहादुर के साथ चित्रकूट आया था। उनके साथ एक अन्य बाइक पर दो दोस्त भी थे। बाइक राजबहादुर चला रहा था। रवि प्रकाश पीछे बैठा था। थाना क्षेत्र के लूप लाइन तिराहे के पास गुरुवार की देर शाम दर्शन करने के बाद प्रतापगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

राजापुर तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। रवि प्रकाश की मौके पर मौत हो गई। राजबहादुर घायल हो गया। राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को देकर घायल राजबहादुर को जिला अस्पताल भेजा गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि की आठ वर्ष पहले शादी हुई थी। फार्मासिस्ट की पढ़ाई कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed