{"_id":"d942828ffeff7404f122d63f3e63f8ad","slug":"chitrakoot-becomes-first-in-alarm-eficiancy-rase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलार्म एफीशिएंसी रेस में चित्रकूट प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलार्म एफीशिएंसी रेस में चित्रकूट प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में हुई तीन दिवसीय 19वीं अंतरजनपदीय इलाहाबाद जोन की अलार्म एफीशिएंसी रेस और रायफल-रिवाल्वर प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें चित्रकूट, इलाहाबाद, फतेहपुर की टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा। चित्रकूट को अलार्म एफीशिएंसी रेस और नौ एमएम कार्बाइन शूटिंग में चल वैजंती प्रदान की गई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में इलाहाबाद जोन की पांच टीमों ने भाग लिया। इलाहाबाद की टीम को रायफल शूटिंग पुरानी स्पर्द्धा और नौ एमएम रिवाल्वर-पिस्टल शूटिंग में और फतेहपुर की टीम को रायफल शूटिंग नई स्पर्द्धा पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चल वैजंती मिली।
विज्ञापन
सौ गज स्टैंडिंग पोजीशन रायफल शूटिंग में इलाहाबाद के सुरेंद्र कुमार मिश्रा, दो सौ गज नीलिंग पोजीशन रायफल शूटिंग में इलाहाबाद के ही अब्दुल मजीद, तीन सौ गज लेइंग पोजीशन रायफल शूटिंग में चित्रकूट के रामकुमार राजपूत, थ्री पोजीशन रायफल शूटिंग में इलाहाबाद के जितेंद्र खरवार अव्वल रहे।
विज्ञापन
पुरुष बिंगबोर प्रोन पोजीशन रायफल शूटिंग में फतेहपुर के चंद्रप्रकाश शुक्ला, पुरुष थ्री पोजीशन रायफल शूटिंग में इलाहाबाद के सुरेंद्र कुमार मिश्रा, महिला बिंगबोर प्रोन पोजीशन रायफल शूटिंग में फतेहपुर की माया जोशी, महिला थ्री पोजीशन रायफल शूटिंग में फतेहपुर की रचना शुक्ला प्रथम रहीं। नौ एमएम पिस्टल-रिवाल्वर 15 गज में चित्रकूट के इकबाल खां, नौ एमएम पिस्टल-रिवाल्वर 25 गज में इलाहाबाद के मनीष कुमार उपाध्याय, नौ एमएम पिस्टल-रिवाल्वर 30 गज में इलाहाबाद के राघवेंद्र सिंह और नौ एमएम पिस्टल-रिवाल्वर 50 गज में फतेहपुर के अरविंद कुमार अव्वल आए।
नौ एमएम कार्बाइन में चित्रकूट के मनोज कुमार सिंह ने बाजी मारी। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने सभी खिलाड़ियों बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। एसपी पवन कुमार ने सभी का आभार जताया।