{"_id":"6375261d16c8747c64091c6d","slug":"chitrakoot-beaten-up-for-reprimand-didn-t-get-timely-treatment-chitrakoot-news-knp7286760115","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलाहना देने पर पिटाई, नहीं मिला समय से इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलाहना देने पर पिटाई, नहीं मिला समय से इलाज
विज्ञापन
चित्रकूट। महिला ने पड़ोसी की पुलिस से शिकायत की है। इसमें बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। पड़ोसी आए दिन घर में घुसने का प्रयास करता है। पति के आने पर पड़ोसी की हरकतों को बताया। उलाहना देने पति गए तो पड़ोसी ने उनकी पिटाई कर दी।
बताया कि बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई है। आरोप लगाया कि अस्पताल गेट पर काफी देर तक बैठी रही, लेकिन पति का इलाज नहीं किया गया। स्टाफ ने कहा कि मारपीट का मामला है। पुलिस के आने पर इलाज होगा। हालांकि कुछ देर बाद घायल पति को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रभुनाथ ने बताया कि मारपीट मामले में पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल जाने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।