फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Banda finally lost in a tough match, Barua Sagar won

चित्रकूटःकड़े मुकाबले में आखिर में चूका बांदा, बरूआ सागर ने मारी बाजी

Tue, 14 Jan 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Banda finally lost in a tough match, Barua Sagar won
फोटो- 5 आर -क्रिकेट मैच में खिलाडियों का हौसला बढाते समाजसेवी पंकज अग्रवाल व अन्य - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बेहद रोचक मुकाबला हुआ। बांदा व बरूआसागर की टीम ने शानदार गेेेेेेेंदबाजी की। बल्लेबाजों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। बांदा की टीम मैच में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। बरूआसागर ने जीत का ताज अपने नाम कर लिया और वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। बुधवार को नागपुर व प्रयागराज के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप का पहला सेमीफाइनल बरुआसागर बनाम बांदा के बीच खेला गया। बरुआसागर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। बल्लेबाज अभिषेक ने 43, नरेंद्र ने 24, रूपेश ने 18 और रंजीत ने 12 रनों का योगदान दिया। बांदा के गेंदबाज राहुल ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर बरूआसागर की रनगति धीमी कर दी। टीम ने कुल 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांदा के बल्लेबाजों ने सधी शुरुआत की। 12वें ओवर के बाद अचानक दो ओवर में तीन विकेट गिरने से बांदा के बल्लेबाज दबाव में आ गए। पूरी टीम अंतिम ओवर तक संघर्ष करती रही लेकिन 24.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। बरुआसागर ने तीन रनों से मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई है। गेंदबाज रूपेश ने तीन, प्रदीप, नरेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच रूपेश बने।
विज्ञापन

क्लब के प्रवक्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि आज दूसरा सेमीफाइनल प्रयागराज बनाम नागपुर के मध्य खेला जाएगा। मैच के अंपायर आनंद पटेल, प्रेम नारायण, स्कोरर विजय भारद्वाज, कमेंटेटर ऑस्ट्रेलिया रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि प्रताप नारायण मिश्र, पीएन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस करावा कर मैच का शुभारंभ कराया। इसके अलावा जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, अजहर राकेश मिश्रा, समसुल हाशमी, सिराजुद्दीन, रज्जू, करण, किशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed